

रायगढ़ ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) :- एलाईज पॉवर प्लांट टेमटेमा में प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
जहां प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्काई एलाईज पॉवर प्लांट टेमटेमा में बढ़ते प्रदूषण एवं क्षेत्रीय बेरोजगारी की अपेक्षा किया जा रहा है, कंपनी से निकलने वाले धुएँ से क्षेत्र के किसानों के फसल एवं जनजीवन प्रभावित है। जिसके संबंध में कई बार शिकायत किया जा चुका है परन्तु कोई सुधार नही किया गया। जिसके विरोध में आज शांतिपूर्ण एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
उक्त धरना प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक पठनायक, जिला मंत्री महेश साहू,प्रभारी खरसिया विधानसभा टिकेश डनसेना,जिला कार्यसमिति सदस्य दयाशंकर दर्शन, मनोज राठौर,जगन्नाथ प्रधान, जयप्रकाश डनसेना,पवन पटेल, दिनेश पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, पुरूषोत्तम पटेल, लोचन पटेल, कन्हैया राठिया, विरेन्द्र पटेल, मोहन केवट, नूतन पटेल, भूपेन्द्र वर्मा, परखीत डनसेना, रमेश राठौर, हरिनारायण पटेल, किशन डनसेना, पवन पटेल, डां.हितेश गबेल,लाभो साहू, मनोज पटेल,एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
