श्रीमद् भागवत कथा विष्णु महापुराण महायज्ञ के रसपान के लिए तीसरे दिन लोगों की लगी रही भीड़,जीवन में उतार-चढ़ाव आता है हमेशा सत्य के मार्ग पर चलें आचार्य रमाकांत महाराज जी

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) विनोद उपाध्याय:-हरदी बाजार श्रीमद भागवत कथा एवं श्री विष्णु महायज्ञ 23 मार्च से भव्य कलश यात्रा के साथ कथा प्रारम्भ हुआ ,भागवत कथा विष्णु महायज्ञ भागवताचार्य पंडित रामकांत महाराज जी के सानिध्य में काला मैदान पुष्पलता उद्यान दीपका में महराज जी द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है कथा के तीसरे दिन भगवान श्री कृष्ण जी की अवतार के बारे में लोगों को रसपान कराया गया जिसमें बाराह अवतार ,सती चरित्र, भरत चरित्र, की कथा का रसपान कराया गया आचार्य जी के द्वारा बताया गया कि भगवान श्री कृष्ण जी के ऊपर हमेशा उतार-चढ़ाव आए लेकिन सत्य के मार्ग पर चलने की लोगों को शिक्षा दी इसी तरह हम लोगो पर भी उतार और चढ़ाव आता रहता है लेकिन सत्य के मार्ग पर चलना ही हमारी कर्तव्य है हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने से आत्मा को शांति मिलती है जिससे हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है कथा का समय शाम 4:00 बजे से 7:30 बजे तक रसपान करा रहे हैं , 28 मार्च को ब्राम्हण विप्र बंधुओं की उपनयन संस्कार 29 मार्च को सामूहिक विवाह का वृहद आयोजन किया गया है कथा का रसपान करने के लिए बढ़-चढ़कर महिलाएं पुरुष सहित भक्तजनों की ता ता लग रहे हैं।।