श्रम कल्याण मण्डल के नवनियुक्त सदस्य नवीन सिंह ने की सीएम से मुलाकात, जताया आभार

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़)हिमांशु डिक्सेना:- छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के नवनियुक्त सदस्य नवीन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर आवास में मुलाकात कर आभार जताया इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कर्मठता से कार्य करने का निर्देश दिया श्री सिंह ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) गिरीश देवांगन से भी भेट की तथा आभार जताया ज्ञात हो कि नवीन सिंह ने लोकसभा चुनाव में पाली-तानाखार विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के रूप में कार्य किया था जिसमें पार्टी की सफलता हुई नवीन सिंह को अब हाल ही में उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए जिला जनपद चुनाव में गोरखपुर जिले में कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था नवीन सिंह के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ करीबी संबंध हैं तथा कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता है फलस्वरूप उन्हें श्रम कल्याण मण्डल में सदस्य बनाया गया हैं , नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद नवीन सिंह ने कहा की प्रदेश के मुखिया ने जो जिम्मेदारी मुझे श्रम विभाग के क्षेत्र में दी है उसे भलीभांति क्रियान्वयन करना तथा आमजन हितैषी कार्यो के साथ-साथ कांग्रेस के मजबुत कार्यकर्ताओ जिनकी मेहनत से आज कांग्रेस पार्टी की सरकार हैं उनकी भावनाओ का विशेष ख्याल रखना है जिससे संगठन की मजबूती का कार्य सतत हो ।