श्रम कल्याण मंडल में कोई गड़बड़ी की होगी जांच,श्रम कल्याण मंडल की बैठक में श्रमिक हितेषी निर्णय : नवीन सिंह


कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़)हिमांशु डिक्सेना:- शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के तहत संचालित भोजन वितरण केंद्र का कोरबा जिले व नगर पंचायत पाली में भी शुभारंभ किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों रायपुर में श्रम कल्याण मण्डल छत्तीसगढ़ शासन की विशेष बैठक आयोजित हुई। जिसमे प्रदेश के श्रमिकों व उनके परिवारों के हित और जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पारित किए गए।श्रम कल्याण विभाग द्वारा संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन,शहीद वीरनरायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना द्वारा अन्य जिलो में संचालीत भोजन वितरण केन्द्र के साथ-साथ औद्योगिक जिला कोरबा के पाली नगर पंचायत मे विस्तार किए जाने का प्रस्ताव ,सह नि:शुल्क सिलाई,कढाई प्रशिक्षण का उन्नयन,शैक्षणिक छात्रवृति योजना के प्रावधान राशि के संशोधन, मेघावी शिक्षा प्रोत्साहन पुरुस्कार,खेल-कुद प्रोत्साहन योजना को प्रारंभ करने का नवीन प्रस्ताव श्रम कल्याण मण्डल छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य नवीन सिंह द्वारा रखा गया ।श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद के अनुशंसा से श्रम मित्र की नियुक्ति,संविदा और प्लेसमेंट में 10वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों की नियमितिकरण,रिक्त पदो पर भर्ती का प्रस्ताव सदस्यो द्वारा किया गया ।श्रम कल्याण मण्डल में पूर्ववर्ती भाजपा शासन काल में वर्ष 2015 से 2018 के मध्य हुई आर्थिक अनियमितता व गड़बड़ीयो की जांच के लीए तीन सदस्यीय कमेटी गठन के निर्देश अध्यक्ष सफी अहमद ने दिए।बैठक में श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद सदस्य नवीन सिंह,शारीक रईस खान,मनोज सिंह ठाकुर,अम्बालिका साहू,शुशान्तो रॉय,नरेश देवान्गन,झूमुक साहू श्रम आयुक्त दिव्यांश सिन्हा और कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।