

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )कोरबा / अजय राय :- कोरोना वायरस के असर से देश के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुये है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या दहाई का आँकड़ा छु चुकी है।जिसके मद्देनजर सभी जिलों में एहतियात बरतने पर प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओ द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में लायंस क्लब के मुखिया लायंस राजेन्द्र जायसवाल द्वारा जरूरत मंदो के लिए मास्क उपलब्ध कराए जा रहे है।जहाँ पुलिस के माध्यम से चौक चौराहों पर यह मास्क जरूरत मंदो के प्रदान किया जा रहा है। लायंस क्लब द्वारा एक दिन में लगभग 2500 मास्क का वितरण कोरबा जिले के विभिन्न स्थानों में किया गया। लायंस राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि खादी से निर्मित यह मास्क महिला समूहों द्वारा तैयार किया गया है।इसके अलावा निर्धन व जरूरत मंद लोगो को लायंस क्लब के माध्यम से प्रतिदिन भोजन भी कराया जा रहा है।

