

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) विनोद उपाध्याय :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदी बाजार के तत्वधान में राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया गया जिसमें कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्यमंत्री मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कंवर के मुख्य आतिथ्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में मरीजों को फल एवं युवा कांग्रेसियों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व कर्मचारियों को छाता वितरण कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेश के आदिवासी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम शरण कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव रमेश अहीर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अनूप चंद्र राठौर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरसेन महंत धनंजय कंवर इशाक खान मयंक राठौर तारेश राठौर चंद्रिका प्रजापति सोनू नामदेव विनय राठौर रामनारायण यादव मनोज जायसवाल जगमोहन राजवाड़े एवं अन्य कांग्रेश के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।।
