मूढाली में हुआ दशहरा महोत्सव सम्पन्न…

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़)विनोद उपाध्याय:- हरदी बाजार..ग्राम मूढाली में मनाया गया दशहरा महोत्सव मुख्य अतिथि रहे प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी जागरूकता अभियान असंगठित श्रमिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ असंगठित क्षेत्र के जिला अध्यक्ष अनिल पाटले समाजसेवी अजय राठौर पूर्व जनपद सदस्य दामोदर राठौर सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र राठौर समाज सेवी अमर गांधी राठौर महेंद्र राठौर भिलाई बाजार सरपंच चंद्रभान सिंह समय लाल पाटले रथलाल पाटले दशरथ दास एवं दशहरा उत्सव समिति के विद्या राठौर दिलहरन महंत ग्राम के सैकड़ों युवा साथी गण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उद्बोधन में संजय शर्मा क्षेत्र के बेरोजगारी गरीबी आने वाले समय पर दूर करने का संकल्प लिया और क्षेत्रवासियों के लिये सुख शांति समृद्धि बना रहे माता रानी से आशीर्वाद मांगा। सागर आर्केस्ट्रा लोक कला मंच कार्यक्रम का आनंद हजारों आसपास के ग्रामवासी ने लिए ग्राम मुढाली के समस्त युवा साथी गण उपस्थित रहे..