भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कटघोरा के किशन केशरवानी को जिले में सौपी गयी जिम्मेदारी

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़) :- इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में मोर्चा, प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी सौपा जा रहा है।

इसी कड़ी में किशन केशरवानी को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के जिला शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल संयोजक का दायित्व दिया गया है।

किशन केशरवानी ने कटघोरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी बहोत कार्य किया है। छात्र संघ चुनाव में भी उनकी अहम भूमिका रहती थी ,जेबीडी महाविद्यालय के चुनाव प्रभारी भी रहे जिसमे सभी प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित है ।और पार्टी के कार्यो में हमेशा सक्रिय रूप से कार्य करते है। पूर्व में युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
श्री केशरवानी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दिया है उसे वो पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूर्ण करेंगे।

श्री किशन केशरवानी को ये दायित्व मिलने से उनके चाहने वालों ने उन्हें काफी बधाई व शुभकामनाएं दी है।