भाजपा मंडल पाली ने नगर में किया सफाई अभियान

पाली / हिमाशु डिक्सेना

पाली – गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा मंडल पाली ने गांधी चौक पाली में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया । कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा को धोया और आसपास साफ सफाई की साथ ही साथ माल्यार्पण भी किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री संजय भावनानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूप विलास गोस्वामी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंटू राजपाल, महामंत्री रोशन ठाकुर, एल्डरमैन राम नारायण पटेल, पार्षद लखन लाल प्रजापति, जितेंद्र माटे, सुरेश निषाद विवेक कौशिक, स्वच्छता प्रकल्प संयोजक चंद्रशेखर पटेल, भाजयुमो मंडल महामंत्री मुकेश कौशिक, अनु. जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र कुर्रे ,दीपक शुक्ला, विशाल मोटवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।