

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) :- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चन्द्रा की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा कटघोरा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यसमिति का गठन की घोषणा मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे द्वारा की गई । जिसमें छुरी निवासी मोतीलाल देवांगन को मंडल अध्यक्ष बनाया गया व ग्राम बंचर निवासी किशोर महंंत जी को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है । उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल कटघोरा, लख्खू देवांगन कटघोरा, विरेंद्र नामदेव जवाली,महामंत्री किशोर दास महंंत, महावीर यादव, मंत्री बनवारी प्रजापति अरदा, रामकुमार यादव कटघोरा, पारस श्रीवास, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी छुरी, सह कोषाध्यक्ष मुखीराम यादव दानपुर, मीडिया प्रभारी पवन जायसवाल, सह मीडिया प्रभारी करन पटेल रंजना, प्रचार प्रसार प्रमुख धमेन्द्र यादव छिरहुट , सह कार्यालय प्रभारी रामखिलावन केवट बिसनपुर, सोशल मीडिया प्रभारी हरिश कश्यप बुंदेली को बनाया है ।
