भाजपा ने घोषित की पोषण अभियान समिति की प्रदेश समिति,शहर से रितु चौरसिया व ग्रामीण से राजेश यादव को प्रदेश टीम में जिम्मेदारी मिला..

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- कोरबा भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने महत्वपूर्ण पोषण अभियान को गति देने के लिए प्रदेश समिति की घोषणा की है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय को प्रदेश संयोजक और श्रीमती चन्नी वर्मा को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।
श्री विष्णु देव साय की सहमति एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय के मार्गदर्शन में प्रदेश समिति की घोषित की गई है।
श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महती पोषण मिशन को गति प्रदान करने ये समिति प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों को सम्पूर्ण पोषण मिले एवं सुपोषित भारत में छत्तीसगढ़ में भी इसी उद्देश्य के साथ मिशन मोड में कार्य और इसकी निगरानी करेगी।
उल्लेखनीय है कि सरगुज़ा,बस्तर, दुर्ग,बिलासपुर एवं रायपुर संभाग के विभिन जिलो से इसमें सदस्य को प्रतिनिधियों लिया गया है l
कोरबा जिला से प्रमुख रूप से राजेश यादव पूर्व उपसरपंच एवं कोरबा नगर निगम पार्षद रितु चौरसिया को प्रदेश टीम में लिया गया है