ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा के द्वारा बाल गंगाधर तिलक एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती व स्व. बिसाहू दास महंत जी की 42 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पमाला अर्पित कर अस्पताल में किया गया फल वितरण,

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) कटघोरा :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान. मोहन मरकाम के आदेशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी कटघोरा द्वारा आज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत जी की 42 वीं पुण्यतिथि पर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्प्स मे आज मनाया गया । जिसमें आज तीनों महानायकों को पुष्पमाला अर्पित कर अस्पताल के मरीजों को फल वितरण किया गया। तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सकुशलता के लिए सभी कांग्रेसियों ने कामना की।

इस फल वितरण कार्यक्रम कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, कटघोरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष असरफ मेमन, कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के उपाध्यक्ष विशेषर अग्रवाल,युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस नेता शेख इश्तियाक,संजय अग्रवाल पार्षद कोमल जायसवाल, हसन अली, देवेंद्र कौशिक, दारासिंह मरकाम, अमन हसन, केशव अग्रवाल, चंपा साहू, अशुतोष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत लालबाबू ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि कटघोरा, कलाम मोहम्मद, सामु.स्व.केंद्र कटघोरा सैराभ शर्मा, पवन जायसवाल, शाहिद मोहम्मद, संदीप मित्तल, एल्डरमेन अशोक गौराहा, पूर्णिमा रजक, मजीद मेमन तथा कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।