
सुकमा( सेंट्रल छत्तीसगढ़): जिले के एसपी सुनील शर्मा (SP Sunil Sharma) के सामने 43 नक्सलियों ने सरेंडर (43 Naxalites surrender) किया है. इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे. सुकमा में पूर्णा नर्कोम अभियान के तहत नक्सलियों ने यह सरेंडर किया है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं.
