बिलासपुर के अशोक शर्मा बनें प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई का हुआ गठन

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) :- अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण परिषद राज्य इकाई का गत दिवस गठन किया गया । रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लोकनाथ पांडेय एवं राष्ट्रीय महासचिव सृष्टिधर तिवारी ने संगठन के सूत्रधार संजय तिवारी से गहरी विचार मंत्रणा व मशविरा के बाद अधिसूचना जारी कर दिया । जिसमे लोरमी बिलासपुर निवासी समाज सेवा में सदैव सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक निरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे सेवानिवृत्त अशोक शर्मा (पुलिस विभाग) को छत्तीसगढ़ राज्य इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची –


संरक्षक

  1. खगेश मिश्रा मूल सूरजपुर बोझा, छत्तीसगढ़

प्रदेश अध्यक्ष –

  1. अशोक शर्मा, बिलासपुर सेवानिवृत्त सहायक निरीक्षक (पुलिस विभाग)

उपाध्यक्ष

  1. प्रयाग मिश्रा, अंबिकापुर सरगुजा
  2. संतोष मिश्रा, बलरामपुर
  3. लक्ष्मी नारायण मिश्रा, कवर्धा कबीरधाम
  4. रमेश तिवारी, सारंगढ़

महासचिव

  1. विश्वामित्र दीक्षित, बलरामपुर

सचिव

  1. अरुण तिवारी, रायगढ़

राज्य कार्यकारिणी सदस्य

  1. शंभू मिश्रा, बीजापुर
  2. श्याम सुंदर पांडे, बैकुंठपुर
  3. मनोज शर्मा, जनकपुर कोरिया
  4. अयोध्या तिवारी, रगदा सूरजपुर
  5. अरुण तिवारी, पेंड्रा जिला बिलासपुर
  6. संतोष शर्मा, जमनी पाली कोरबा
  7. अविनाश, मिश्रा धमधा रायपुर
  8. गौरव तिवारी, छुरी छत्तीसगढ़
  9. संतोष मिश्रा, जमनी पाली कोरबा
  10. राकेश मिश्रा, पाली रतनपुर
  11. राजेंद्र मिश्रा, नवागढ़ जिला दुर्ग
  12. चंदन तिवारी, कोरबा छत्तीसगढ़

बता दे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर लोकनाथ पांडेय एवं राष्ट्रीय महासचिव सृष्टिधर तिवारी ने आपसी मंत्रणा विचार विमर्श कर छत्तीसगढ़ राज्य इकाई का गठन किया है और उन्होंने समाज को भरोसा दिलाया कि देश के सभी राज्य इकाइयों में समाज का गठन निर्विवाद रूप से किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने जताया आभार –

राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा अशोक शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नामांकित किये जाने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं सामाजिक स्वजातिय बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिए गए पद के अनुरूप दायित्वों का निष्ठापूर्वक सफल निर्वहन करने सदैव प्रयासरत रहूंगा भविष्य में भी आप सभी से सतत सहयोग की कामना रहेंगी।

राष्ट्रीय महासचिव सृष्टिधर तिवारी ने दी बधाई –

साथ ही अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय महासचिव सृष्टिधर तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से हमारे समाज के विकास में सभी चयनित पदाधिकारियों की ओर से विकास गाथा की इबारत लिखी जाएगी, जो एक दिन हमारे छत्तीसगढ़ समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगी।