बाल दिवस पर शहर के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में चाचा नेहरू को याद किया गया। वक्ताओं ने बच्चों से पंडित जवाहर लाल नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने के लिए कहा। पोंडी उपरोड़ा के सी.डी.एम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर गुरुवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए..

कोरबा (हिमांशु डिक्सेना) पोड़ी-उपरोड़ा — : 14 नवम्बर को पं जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी स्कूलों में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते है उसी के तहत आज पोंडी उपरोड़ा के सी.डी. एम पब्लिक स्कूल में छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथ फैंसी ड्रेस का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में SDOP पंकज पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोंडी जनपद वीरेंद्र कुमार राठौर उपस्थित रहे। तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाल दिवस के अवसर पर पं जवाहर लाल नेहरू के रास्ते पर चले व शिक्षक तथा अपने माता पिता का आदर करें। कार्यक्रम में बच्चों को पुरिस्कृत किया गया। स्कूल के संचालक सर्वजीत सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवनी का वृतांत बताया तथा उनको शुभकामनाएं दी….