![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/09/1003447425.jpg)
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2020/09/images-7-3.jpeg)
रायपुर (सेंट्रल छत्तीसगढ़) साकेत वर्मा :- बलरामपुर में आदिवासी नाबालिग से रेप के मामले में मंत्री शिव डहरिया के विवादित बयान पर बीजेपी शनिवार को प्रदेश स्तरीय धरना देगी। भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करेगी।
मंत्री ने नाबालिग से हुई रेप की घटना को बताया था छोटी
उल्लेखनीय है कि मंत्री शिव डहरिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए हाथरस में हुई घटना की तुलना करते हुए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुई दुष्कर्म की घटना को छोटी बताया था। वहीं मंत्री के विवादित बयान से बीजेपी आक्रामक हो गई। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने मंत्री के बयान को शर्मनाक बताया। कहा कि ऐसे मामले में राजनीतिक करना गलत है। विवादित बयान से भड़की बीजेपी महिला मोर्चा ने भी मंत्री के निवास के बाहर प्रदर्शन किया था।
वहीं अब शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ संयुक्त रूप से प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल होंगे।
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/08/1002757603.jpg)