पोंडी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत मातिन में प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह ने ली सभा भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके के पक्ष में हज़ारों की संख्या में कांग्रसियों ने भाजपा प्रवेश किया

सेंट्रल छत्तीसगढ़. / डैक्स

पालीतानाखार विकासखंड के ग्राम पंचायत मातिन में आज भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके के पक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग ने आज आमसभा ली। रमन सिंह ने आज अंबिकापुर जिले के उदयपुर व कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के राजगामार से उड़ान भरकर 3: 50 को मातिन के ग्राउंड पर जिसमें पालीतानाखार विधानसभा के लगभग 20000 लोगों ने इस आम सभा में भाग लिया। जो कि ऐतिहासिक सभा बताई जा रही है। इस सभा में रमन सिंग के समक्ष किसान मोर्चा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश डिक्सेना ने अपने 1000 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किया। साथ ही लगभग 5000 कांग्रेसी भाजपा प्रवेश कर पार्टी को और मजबूती प्रदान की । यह सब देखकर डॉ रमन सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए रामदयाल उइके को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पाली तानखार रिपोर्टर