

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एकदिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुँचे थे,शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने शहर को फ्लेक्स होर्डिंग्स से पाट दिया गया था ।किंतु पूर्व मुख्यमंत्री के वापस रायपुर जाते ही निगम प्रशासन द्वारा सभी फ्लेक्स को उतार दिया गया…
भाजपा कोसाबाड़ी मंडल कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा नमो के जिलाध्यक्ष बद्री अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की तानाशाही लगातार बढ़ रही है, नगर निगम कोरबा भ्रस्टाचार एवं तानशाही का गढ़ बन चुका है, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के स्वागत के लिए लगाए गए फ्लेक्स को गुरुवार के दिन नगर निगम द्वारा उतार दिया गया, लेकिन शहर में लगे कांग्रेसियो के फ्लेक्स आज भी लगे हुए है, कोरबा नगर निगम होर्डिंग्स फ्री जोन है उसके बाद भी लगातार निगम व प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के फ्लेक्स को उतारा जा रहा है जो कतई उचित नही है, निगम का ये भेद – भाव पूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर पोस्टर उतारना ही था तो शहर में लगे सभी फ्लेक्स उतारना चाहिए किंतु महीनों से लगे कांग्रेस के पोस्टर को ना हटाकर सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए गए फ्लेक्स को उतारना निगम के अधिकारियों की दोहरी मानसकिता को दर्शाता है, अगर नगर निगम द्वारा ऐसा ही किया जाएगा तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन कर निगम का घेराव किया जाएगा…!!
