पाली : विकास सिंह की पदयात्रा पहुंची पाली.. कटघोरा जिला बनाने की मांग को पाली की पत्रकारों ने किया स्वागत.

कटघोरा 1 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा जिला बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा पर रायपुर CM हाउस तक निकले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह आज सुतर्रा विश्राम के बाद रजकम्मा, चैतमा, डूमरकछार होते आज शाम पाली नगर पहुंचे। डूमर कछार में पदयात्रियों का दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान ने स्वागत किया और उन्हें हौसला देते हुए शुभकामनाएं दी। पाली नंगर में पदयात्रियों के पहुंचने पर स्थानीय छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ पाली ब्लॉक इकाई अध्यक्ष रितेश जायसवाल व समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने विकास सिंह व उनके साथियों को फूल माला पहनाकर तथा मिष्ठान्न खिलाकर जमकर स्वागत किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जायसवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह द्वारा कटघोरा को जिले का दर्जा दिलाने पदयात्रा कर CM हाउस तक जाना काबिले तारीफ है। हम सभी को उनका हौसला बढ़ाते हुए उनका साथ देना है। कटघोरा नगर की सबसे पुरानी तहसील होने के बाद भी उसके बाद कि बनी तहसील को जिला बना दिया गया है। अब छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कटघोरा को जिला बनाने के लिए पहल करें। और कटघोरा, पाली तथा पोंडी उपरोड़ा की जनता का मान रखते हुए विधानसभा चुनाव के पूर्व कटघोरा को जिला घोषित करते हुए इसे अस्त्तिव में लाने का प्रयास करें।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह व उनके साथी आज पाली विश्राम गृह में रात्रि विश्राम पश्चात कल सुबह आगे की पदयात्रा प्रारम्भ करेंगे।इस मौके पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिलाध्यक्ष राहुल डिक्सेना, पाली ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष रितेश जायसवाल, ब्लॉक सचिव हिमांशु डिक्सेना, ब्लॉक उपाध्यक्ष विभूति कश्यप, शंकर दीवान, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, शशि कोसले, संतराम पटेल, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, जिला प्रवक्ता व उपाध्यक्ष शारदा पाल, जितेंद्र गुप्ता आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

इस पदयात्रा का आयोजन आमजनों की हित को लेकर किया जा रहा है। इस पदयात्रा में कोरबा जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह, विधानसभा पाली तानाखार उपाध्यक्ष उद्भव चन्द्रा, युवा कांग्रेस के दबंग नेता इसाक खान, विधानसभा कटघोरा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला महासचिव शाहे आलम, प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा, शहर कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी, एवं महामंत्री व एल्डरमेन अशफाक अली, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण समन्यक आशुतोष शर्मा, पत्रकार जितेंद्र गुप्ता एवं साथी रायपुर तक पद यात्रा करेंगे।
पाली : विकास सिंह की पदयात्रा पहुंची पाली.. कटघोरा जिला बनाने की मांग को लेकर पाली की पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत.