पाली : भाजयुमो मंडल पाली की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़):-भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के अनुमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी के सहमति से एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर के अनुशंसा से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाली के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में मंडलभर के युवाओं को दायित्व दिया गया है। कार्यकारणी में उपाध्यक्ष शिवाजी राव मराठा, प्रभात दुबे, विजय पाल सिंह को महामंत्री तारकेश्वर पटवा, विशाल मोटवानी को मंत्री रविंद्र यादव, दिनेश जगत, राकेश आर्मो को कोषाध्यक्ष मोहित भावनानी को प्रचार प्रसार प्रमुख नितिन नामदेव, अजय इक्का को कार्यालय प्रभारी मोहपाल पैकरा को कार्यालय सहप्रभारी ज्ञानशंकर तिवारी को मीडिया प्रभारी हिमांशु डिक्सेना को सोशल मीडिया प्रभारी दीपक राजपूत, शिवेंद्र मानिकपुरी को प्रशिक्षण प्रमुख जी नीतीश कश्यप, मोनिल सारथी को शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल देव यादव, बबलू निषाद, दीपक साहू को एवं कन्या शक्ति संयोजिका भूमिका कौशिक, सोनल साहू को पदाधिकारी बनाया गया है। मंडल की कार्यकारिणी में 24 सदस्य, 15 विशेष आमंत्रित सदस्य और 19 स्थाई आमंत्रित सदस्य हैं।