पाली भाजपा ने शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) पाली / हिमांशु डिक्सेना :- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाली द्वारा LAC गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक घटना में शहीद हुए वीर जवानों को दौ मिनट का मौन धारण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा वहाँ उपस्थित सभी जनों से चीनी समान का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया है ।साथ ही घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना की, श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री संजय भावनानी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष चिंटू राजपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जयसवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा महामंत्री मुकेश कौशिक, पार्षद राजेश पारवानी, चंद्रशेखर पटेल, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज राज्यपाल, जितेंद्र माटे मोहित गुप्ता, विवेक कौशिक , राजा डिक्सेना, हरि साहू, गौरव श्रीवास,संजय छाबड़ा, अनिल जायसवाल, योगेश सिंह, मुरली, अनिरुद्ध जायसवाल, गोलू गुप्ता, विशाल मोटवानी, जितेंद्र श्रीवास, दीपक राजपुत, सुभम श्रीवास, सत्यम, नरेंद्र शर्मा, आयुष साहू सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं नागरिक गण उपस्थित थे।