पाली तानाखार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके का सघन जनसंपर्क जोरों पर

सेंट्रल छत्तीसगढ़। / कोरबा

बिंझरा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

कोरबा l पाली तानाखार विधानसभा के प्रत्याशी श्री रामदयाल उइके का सभी ग्राम पंचायतों में सघन जनसंपर्क चल रहा है l इसी क्रम में ग्राम बिंझरा में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष के अलावा जिला महामंत्री एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रामदयाल उइके ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में बिंझरा, रावा, जड़गा, अमलिकुंडा, कटोरी नगोई, पंडरीपानी के साथ साथ अनेको ग्रामपंचायत में जनसंपर्क किया। रामदयाल उइके ने सभी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति तैयार की गई। जहां मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल मरावी, कोरबा के जिला मंत्री श्रीमती बसंती चौहान पोड़ी उपरोड़ा के मंडल अध्यक्ष डॉ पवन सिंह महामंत्री विष्णु यादव ,राहुल डिक्सेना, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गंगा पटेल विवेक मार्कंडेय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष रघुनंदन जयसवाल, शंभू शरण सिंह ,रुखी यादव ,पुराण सिंह कवर ,मनराखन दीवाना, महेश कुर्रे समस्त मोर्चा की प्रकोष्ठ की सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उपरोक्त जानकारी पालीताना कार विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी शशीकांत डिक्सेना द्वारा जारी की गई है l

ब्यूरो रिपोर्ट सेंटर छत्तीसगढ़