पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती बेहतर विकल्प शास नवीन कालेज पाली मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन …

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़): –शासकीय नवीन महाविद्यालय पानी में नैक आंतरिक गुणवत्ता आखायन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक दिवसीय व्याख्यान दिनांक 25 अगस्त 2021 को जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोड़वाना समुदायिक भवन पाली में किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में सर्वश्री डॉ यूके तवर सहायक सर्जन पशु चिकित्सा विभाग डॉक्टर संदीप सिन्हा सहायक कृषि विकास विस्तार अधिकारी पाली एवं श्री जय कुमार वैष्णव उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पाली मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में जैविक खेती के लाभ व आवश्यकता रासायनिक उर्वरक के प्रयोग से हानियां जैविक खेती के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण जैविक खेती के उत्थान हेतु शासकीय योजनाओं के संबंध में व्यावहारिक जानकारियां प्रदान की गई जय वैष्णव के द्वारा बताया गया कि जैविक खेती से निम्न लाभ है मिट्टी की उर्वरा शक्ति, पानी की खपत में कमी, फसलों की उपज एवं गुणवत्ता में वृद्धि, ज्यादा बाजार मूल्य, भूमि की जल धारण क्षमता एवं जल स्तर में विधि, भूमि हवा प्रदूषण पर रोक लगेगी, पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा, ।यह सब उनके द्वारा बताया गया। जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में छात्र छात्राओं से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रीति, सुरेश, सुनीता, विराट पटेल, शेखर पैकरा, गौसिया खान, सोनल साहू, करुणा साहू ,स्नेहा जायसवाल, प्रिया, मोनिका ,देवकी, भुनेश्वर, राहुल साहू, प्रतिभा यादव ,पार्वती गंधर्व, अभी बच्चों को सामान्य जानकारी मिलने पर प्रोत्साहित किया गया। एवं साला परिवार की ओर से संदीप सिन्हा एवं यू के तंवर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर पुष्पराज लाजरस, प्रभारी प्राचार्य शेख तस्लीम अहमद नैक प्रभारी , के,सी, गेंदले, आई क्यू ए सी प्रभारी, टी,आर कश्यप, एनएसएस अधिकारी, आईपी देवांगन, डॉ श्रीमती अर्चना दीवान, डॉ कविता ठक्कर, सुश्री वर्षा लकड़ा, एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।