*नीलम अशोक देवांगन छुरी नगर पंचायत से कांग्रेस की पार्षद निर्विरोध बनी अध्यक्ष भाजपा के हीरा पंजवानी बने उपाध्यक्ष

हीरानंद पंजवानी

कोरबा ,छुरी (सेंट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना :- नगर पंचायत छुरी कला में कांग्रेस की नीलम अशोक देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। यहां नगर पंचायत छुरी में 15 वार्ड के चुनाव में 8 पार्षद कांग्रेस से चुने गए थे जिसमें 5 पार्षद भाजपा से तथा 2 निर्दलीय पार्षद चुने गए। पिछले पंचवर्षीय में यहां से अशोक देवांगन अध्यक्ष रह चुके हैं इस बार उनकी पत्नी नीलम अशोक देवांगन वार्ड नं 11 से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी तथा कांग्रेस से बहुमत मिलने पर नीलम अशोक देवांगन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। पिछली बार भाजपा से उपाध्यक्ष चुना गया था। इस बार भी भाजपा से हीरा पंजवानी एक वोट से जीत हासिल कर उपाध्यक्ष चुने गए।