


कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) हिमांशु डिक्सेना छुरी, :- नगर पंचायत छुरी कला में कांग्रेस की नीलम अशोक देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। यहां नगर पंचायत छुरी में 15 वार्ड के चुनाव में 8 पार्षद कांग्रेस से चुने गए थे जिसमें 5 पार्षद भाजपा से तथा 2 निर्दलीय पार्षद चुने गए। पिछले पंचवर्षीय में यहां से अशोक देवांगन अध्यक्ष रह चुके हैं इस बार उनकी पत्नी नीलम अशोक देवांगन वार्ड नं 11 से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी तथा कांग्रेस से बहुमत मिलने पर नीलम अशोक देवांगन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर अभी निर्णय लेना बाकी है । उपाध्यक्ष की नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ है भाजपा से हीरा पंजवानी कांग्रेश से हीरा लाल यादव पक्ष में आ सकती है।

