दर्री मंडल द्वारा बीजेपी प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी व रूपरेखा तैयार करने के लिए इकाइयों की ली गई बैठक..

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़) :- शनिवार को मंगल भवन दर्री में भारतीय जनता पार्टी मण्डल दर्री का बैठक सम्पन्न हुआ। यह बैठक आगामी 19 व 20 दिसम्बर 2020 को होने वाली दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी व रूपरेखा तैयार करने के लिए रखी गई थी।
इस बैठक मे कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय अशोक चावलानी जी के गरिमामय उपस्थित रहा।जिन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम सफल बनाने हेतु कार्य विभाजन करते हुए जिम्मेंदारी दी।

इस बैठक में मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर , पूर्व जिला उपाध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य तुलसी ठाकुर ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष व जिलाकार्यसमिति सदस्य ईश्वर प्रसाद साहू , जिलाकार्यसमिति सदस्य सीताराम राठौर , वरिष्ठ योगेश्वर प्रसाद गुप्ता , वरिष्ठ आर डी सिंह , वरिष्ठ लल्लन सिंह , यंतलाल सोनी , पूर्व महामंत्री अनिल यादव , महामंत्री मनोज लहरे ,उपाध्यक्ष हासिम खान , मंत्री सुभाष पांडेय , मंत्री राजेश प्रजापति , मंत्री व पार्षद श्रीमती पुराईन बाई कंवर , पार्षद बुधवार साय यादव , पार्षद फिरत साहू , पार्षद विजय कुमार साहू , पार्षद अमित मिंज , भरत पाल ,जनक सिंह राजपूत , किशोर साहू , श्रीमती विद्या शुक्ला , दिलीप कौशल , प्रकाश दिप , बजरंग प्रजापति , विजेंद्र शर्मा,घनश्याम लोनिया ,आनन्द दास महंत , बिसाहू राव ,थानेस्वर कंवर ,एस डी दीवान , तोमेश कुमार यादव , दुर्गा यादव,मीडिया प्रभारी अशोक कुमार अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे