दर्री:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि..

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़):- एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील विचारधारा के जनक महान चिंतक संगठनकर्ता, महापुरुष दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर भाजपा दर्री मंडल के अध्यक्ष जी के निवास कार्यालय में भाजपा मंडल दर्री के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी इस श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर प्रसाद साहू,मंडल उपाध्यक्ष हासिम खान,मंत्री सुभाष पांडे,पूर्व मंडल महामंत्री अनील यादव, पार्षद विजय कुमार साहू,अनु सूचित जाती मंडल अध्यक्ष सुनील भटपहरे,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर,वरिष्ठ यंतलाल सोनी,भरत पाल,जनक सिंह राजपूत, पूर्व मीडिया प्रभारी किशोर साहू,विजय मिरी,नवीन सिंह ठाकुर सहित मंडल मीडिया प्रभारी अशोक कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।