दंतेवाड़ा: बोदली कैंप से कुछ दूर पर मिला अज्ञात युवक का शव CAF के जवान का शव होने का अंदेशा..

दंतेवाड़ा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) साकेत वर्मा :- नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां बोदली कैंप से कुछ दूरी पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि शव सीएएफ जवान का।

मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं उसकी पहचान की जा रही है। दरअसल एक जवान कैंप से पिछले तीन दिनों से लापता है। इस बीच आज अज्ञात शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

ASP राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक जवान के लापता होने के चलते यह आशंका जताई जा रही है कि शव लापता जवान की है। फिलहाल पुलिस हर स्तर पर जांच कर रही है।