जिले में अब तक दस लाख 69 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी 24 हजार 511 किसानों का 207 करोड़ 49 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा गया.




कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- धान खरीदी के महापर्व में कोरबा जिले में अब तक 24 हजार 511 किसानों का 207 करोड़ 49 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में 55 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले के किसानों से अब तक 10 लाख 69 हजार 563 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। इसके साथ ही तेजी से धान उठाव के लिए मिलर्स को डीओ भी जारी किए जा रहे हैं।
जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से 13 जनवरी तक 10 लाख 69 हजार 563 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें से नौ लाख 59 हजार 185 क्विंटल मोटा और एक लाख नौ हजार 230 क्विंटल सरना और एक हजार 148 क्विंटल पतला धान शामिल है। जिले में 14 जनवरी को धान बेचने के लिए एक हजार 365 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग 64 हजार 853 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
कोरबा जिले में अभी तक मिलरों द्वारा कुल खरीदे गए धान में से लगभग 65 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से सात लाख तीन हजार 199 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से छह लाख 14 हजार 389 क्विंटल मोटा और 88 हजार 810 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि लगातार डीओ कटने से मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।


शुक्रवार को खरीदी केन्द्रों पर एक हजार 365 किसानों से खरीदा जाएगा लगभग 64 हजार 853 क्विंटल धान-

14 जनवरी को एक हजार 365 किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। इन किसानों से 64 हजार 853 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्र अखरापाली में 23, उतरदा में 35, कटघोरा में 19, कनकी में 32, करतला में 29, केरवाद्वारी में 30, कुलहरिया में 25, कोथारी में 21, कोरकोमा में 50, कोरबी पाली में 43, पोड़ी-उपरोड़ा कोरबी में 42, चैतमा में 38, चिकनी पाली में 16, लबेद में 14, छुरीकला में 19, सुमेधा में 13 एवं जटगा में 30 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।
धान खरीदी केन्द्र जटगा तुमान में 10, जवाली में 25, रंजना में 09, तुमान में 17, तिलकेजा में 12, दुरपा में 20, नवापारा में 27, बेहरचुंआ में 17, निरधि में 25, पठियापाली में 21, पसान में 32, लैंगा में 13, नुनेरा में 09, पाली में 37, पिपरिया में 16, पोड़ी में 32, पोड़ी-उपरोड़ा में 11, फरसवानी में 13, बरपाली कोरबा में 50, बरपाली में 41, बिंझरा में 26, कुदुरमाल में 17 एवं भैंसमा में 32 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र भिलाई बाजार में 37, मोरगा में 05, रामपुर में 32, लाफा में 19, सपलवा में 12, श्यांग में 42, उमरेली में 10, सुखरीकला में 12, सिरमिना में 51, दादरखुर्द में 09, सोनपुरी में 43, सोहागपुर में 21, कराईनारा में 20, नोनबिर्रा में 24 एवं हरदीबाजार में 37 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।