जपं सीईओ श्री कैवर्त को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़):-जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम आर कैवर्त के आकस्मिक देहावसान पर अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
पाली में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव नवीन सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश सिंह ठाकुर, कॉन्ग्रेस जिला सचिव अनिल सिंह परिहार ,सुरेश गुप्ता, विधायक निज सहायक अनिल गुप्ता, अजय सैनी, तहसीलदार विश्वास राव मस्के, विखं चिकित्सा अधिकारी डॉ सी एल रात्रे,नायब तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रांजल मिश्रा, नगर पंचायत अधिकारी रितेश शुक्ला, पार्षद विष्णु सोना ताम्रकार ,मुकेश पिंटू अग्रवाल, पत्रकार शंकर दीवान आदि अन्य उपस्थितजनों ने श्री कैवर्त के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया दीप प्रज्वलित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने उद्बोधन में अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री केवर्त को सरल, सहज और बहुमुखी प्रतिभा के धनी निरूपित करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक और सबको साथ लेकर चलने वाले अधिकारी बताया। करोना काल में उनके फ्रंट लाइन वारियर्स के रूप में कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।उक्त दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना कर श्रधांजलि दी।