

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू,
अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू जी (अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन)
एवं दीपक ताराचंद साहू जी (पूर्व अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन) के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू जी के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई,जिसमे कोरबा जिले से युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ सलाहकार श्री रविन्द्र साहू जी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र साहू जी को नियुक्त किया गया है ।
कोरबा जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ एवं उनके साथियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है ।।


