![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/09/1003447425.jpg)
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2020/07/images.jpeg)
सूरजपुर (सेंट्रल छत्तीसगढ़) शांतनु सिंह: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमण का प्रदेश में रोजाना एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। आज भी प्रदेश में 701 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। ये आंकड़ा प्रदेश में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। हालात को देखते हुए सूरजपुर जिला प्रशासन ने प्रतापपुर विकासखंड में 24 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन आज रात से 24 अगस्त तक लागू किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत में सिर्फ आवश्यक सेवाओं की दुकानें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं, दूध, पनीर की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक की छूट दी गई है।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 16729 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 10847 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 158 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5721 मरीजों का उपचार जारी है।
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2020/08/Screenshot_20200810-225252_Facebook.jpg)
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2020/08/IMG-20200815-WA0006-1024x1015.jpg)
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2020/08/Screenshot_20200815-224252_WhatsApp-1024x1021.jpg)
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2020/08/Screenshot_20200815-224301_WhatsApp-990x1024.jpg)
![](http://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2020/08/Screenshot_20200815-224241_WhatsApp-1013x1024.jpg)
![](https://centralchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/08/1002757603.jpg)