कोरबा : SECL कोरबा एरिया जनरल मैनेजर अजय तिवारी की विश्व पर्यावरण दिवस शानदार पहल.. विभिन्न प्रतियोगिता में SECL कोरबा DAV पब्लिक स्कूल के बच्चे हुए शामिल.

कोरबा 5 जून 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) आयुष सिंह: एस.ई.सी.एल कोरबा एरिया जी.एम ऑफिस में पिछले 2 दिन पहले पर्यावरण दिवस 2023 के उपलक्ष में DAV पब्लिक स्कूल कोरबा के कक्षा पहली से 12वी तक के बच्चो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे कॉल्स 1st to 5th तक के बच्चो के लिए चित्र कला (Drowing) कंपीटेशन रखा गया, कक्षा 6 वी से 10th तक के बच्चो के लिए निबंध लेखन (Essay) प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया और कक्षा 10 वी से 12 वी के बच्चो के लिए पर्यावरण से संबंधित ART प्रतियोगिता रखा गया जिसमें बच्चों ने अलग-अलग प्रकार की डेमो बनाई जैसे नारियल के छिलके से बनी हुई कुटिया जो गर्मी के मौसम में लोगों को ठंड प्रदान कर सकती हैं, और साथ ही शामिल हुए एस.ई.सी.एल कर्मचारी वा कर्मचारियों के साथ साथ घर के सदस्य शामिल हुए।

इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आए बच्चों के नाम कुछ इस प्रकार से हैं ड्राइंग कंपटीशन में कक्षा पहली से श्री श्रीम को प्रथम पुरुस्कार दिया गया, कक्षा दूसरी से अरोनिका सिन्हा को प्राप्त हुआ, कक्षा तीसरी से निहिका यादव, कक्षा चौथी से मोहम्मद आरिफ, कक्षा पांचवी से सानवी जालन को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया . कक्षा 6वी से निबंध लेखन (Essay) प्रतियोगिता में प्रथम आए सारने साधना शरणाय भट्टाचार्य, कक्षा 7वी से प्रतीक्षा देवनाथ, कक्षा 8वी से त्रिशिका पूरी, कक्षा 9वी से मयंक यादव और कक्षा 10वी से निपटी पटेल को प्रथम पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया …वही कक्षा 11वी और 12वी से शान्या वर्मा, श्रीस्थि मजूमदार, लिपिका मनहरण, जसप्रीत हंसपाल ने अपने बेहतर कला का प्रदर्शन दिखाया जिसमे कोरबा जी.एम द्वारा सभी बच्चो को पुरुस्कृत किया गया।

वही मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे कोरबा एरिया जनरल मैनेजर (अजय तिवारी ) कोरबा एरिया पर्सनल मैनेजर (शिंदे साहब) स्टाफ ऑफिसर सिविल (भानु सिंह ) व साथ शामिल रहे कोरबा एरिया पर्यावरण नोडल ऑफिसर ( स्वप्निल सुमन ) पर्यावरण अधिकारी (श्रीमती यामिनी अग्रवाल ) कोरबा एरिया क्षेत्र इंटक के जे.सी.सी मेंबर के उपाध्यक्ष ( किशोर सिन्हा ) कोरबा एरिया इंटक महामंत्री ( संदीप कुमार रॉय ) और कोरबा एरिया एटक के महामंत्री (दीपेश मिश्र ) उपस्थित रहे।