

कोरबा/कटघोरा 7 जनवरी 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सरगुजा के हसदेव अरण्य में पेड़ो की कटाई का मुद्दा गर्माने लगा है। बीते 5 सालो तक हसदेव के जंगल को नुकसान पहुंचाने के आरोप कांग्रेस सरकार पर लगते रहे,लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद भी यह विरोध जारी है, सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस ने भी आंदोलकारियों के साथ अपना विरोध शुरू कर दिया है। आज छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज हसदेव अरण्य क्षेत्र के दौरे पर जाते वक्त कटघोरा में युवक कांग्रेस कोरबा ग्रामीण, शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा पूर्व कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर तथा रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने पीसीसी चीफ दीपक बैज का कटघोरा नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया। दीपक बैज ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

कटघोरा में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पर का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हसदेव अरण्य क्षेत्र का जंगल काट आदिवासियों को बेदखल कर रही है भाजपा सरकार। आज हम हसदेव अरण्य क्षेत्र के दौरे पर जा रहे हैं जहां आदिवासियों, ग्रामीणों व प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगे, जिस तरह तरह भाजपा सरकार जंगलों को कटाई कर वहां की जमीन एक उद्योगपति को दे रही जमीन है जिसे लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में जमकर लोगो मे आक्रोश है। जाँच कमेटी में टी एस सिंहदेव का नाम न होने पर उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव इसके पूर्व भी वे यहां जा चुके है उन्होंने कहा कि अब दूसरों को मौका मिलना चाहिए। निष्कासित पूर्व विधायकों पर कहा की पार्टी ने अनुशासन हीनता पर कार्यवाही की है आने वाले समय मे यदि वे ठीक रहेंगे तो कोई बात नही फिलहाल लोकसभा तक वापसी नहीं, पूर्व राजस्व मंत्री के मामले में कहा नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है

भाजपा केवल राम के नाम पर चुनाव जीतना चाहती है
इस बार लोकसभा चुनाव में राम मंदिर मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति रहेगी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतोय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है न बेरोजगारों न महंगाई और न गरीबी,भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ राम के नाम पर चुनाव लड़ना जानती है देश की जनता जान रही है। क्या भगवान राम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के भगवान है, भगवान राम सबके है सबकी आस्था हैं भारतीय जनता पार्टी पहले की तरह केवल राम के नाम से चुनाव जीतना चाहती है।
PCC चीफ दीपक बैज के स्वागत में कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, नगर पालिका के अध्यक्ष रतन मित्तल, राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत मिश्रा, तनवीर अहमद, युवक कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, प्रदेश महासचिव आकाश शर्मा, कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी, पाली तानाखार विधानसभा उपाध्यक्ष उद्भव चंद्रा, आशुतोष शर्मा,शाहे आलम, जिला महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अध्यक्ष भावना जायसवाल, सुरेश शर्मा, डॉ शेख इश्तियाक, असफाक अली, सांसद प्रतिनिधि हसन अली, भवना जयसवाल रहमान खान, हसन अली, पार्षद संजय अग्रवाल शत्रुघ्न पटेल सागर साहू तथा बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
