

कोरबा/पाली 8 अगस्त 2022 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार, तिरंगा यात्रा 9 अगस्त को पाली तानाखार विधानसभा में पाली से प्रारम्भ होगी। पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के नेतृत्व में पाली के बड़ा देवालय से सुबह 9 बजे प्रारम्भ होकर 15 अगस्त पसान में समापन होगा।

विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने लोगों से अपील की है तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना अहयोग प्रदान करें। तिरंगा यात्रा पाली तानाखार विधानसभा का रूट चार्ट निम्नानुसार है –
