कोरबा : 18 प्रधान आरक्षकों को मिली एएसआई के पद पर पदोन्नति,पुलिस अधीक्षक ने लगाया स्टार..

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुरूप एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गईं है, जिसमे कोरबा जिले के 18 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है,जिनका विगत दिनों एक माह का 11 वीं बटालियन पुतपुरा में ट्रेनिंग भी कराया गया,जिसके बाद आज जिले के 18 प्रधान आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा एक स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई है, कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सभी नवनियुक्त सहायक उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए बेहतर पुलिसिंग से विभाग के कार्यों में समरात्मक बदलाव हेतु प्रेरित किया एवं कर्तव्य पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।इस अवसर पर एएसपी अभिषेक वर्मा, आरआई अनथराम पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप आदि अधिकारी भी उपस्थित थे।

*जिले के इन प्रधान आरक्षकों को मिली है सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति*

कोरबा के नवनियुक्त सहायक उप निरीक्षक हेतु 18 लोगों की चयन किया गया है जिनको पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाया गया है जो निम्न है, 1.अश्वनी निरंकारी, 2.भीमसेन यादव, 3 मनोज कुमार राठौर, 4 घनश्याम सिंह राजपुत, 5. गिलेटबीन बिंझवार, 6.चुनाराम ध्रू, 7.बलिराम निराला, 8.मारुत महेंद्र सिंह, 9.जयराम सिंह गोड, 10. भानु प्रताप कुर्रे, 11.रामनारायण रात्रे, 12. नंदराम साहू, 13.राजेश कुमार यादव, 14. ललित जायसवाल, 15. धन्नजय कुमार सिंह, 16.अनिता  खेस, 17.विमलेश्वर उरांव, 18. छोटे लाल सिदार आदि। सभी पदोन्नत कर्मचारियों की पोस्टिंग वर्तमान में यथावत रखी गई है।