

कोरबा 6 दिसम्बई 2023 अकित सिंह गहरवार ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले में बेमौसम बारिश के बाद कड़ाके की ठंड से गरीब व बेसहारा कांप रहे हैं। ठंड हवा ने सर्दी बढ़ा दी है। पारा नीचे जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक के जनजीवन पर असर पड़ रहा है। बुधवार को जिले के तापमान काफी गिरावट देखी गई। लेकिन सरकारी कंबल व अलाव का इंतजाम नहीं किया जा सका है।
कोरबा जिले की पुलिस हमेशा किसी न किसी कार्यों को लेकर शुर्खियों में बनी रहती है। आज कोरबा जिले की सर्वमंगला पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की है। जहां सर्वमंगला पल के नीचे एक वृद्ध गरीब व्यक्ति जोकि बारिश में भीग रहा था और ठंड से कपकपा रहा था और जमीन पर सो रहा था। सर्व मंगला पुलिस द्वारा तत्काल वृद्ध को कम्बल से ओढ़ाकर प्राथमिक उपचार करवाया फिर उस सर्व मंगला मंदिर में वृद्ध व्यक्ति को वृद्धा आश्रम में अलग से बिस्तर लगवाकर सुलाया। सर्वमङ्गला वृद्धा आश्रम के धीरू यादव द्वारा तत्काल अलग से बिस्तर लगवाने में सहयोग प्रदान किया गया। सर्वमङ्गला पुलिस की इस मानवता की नगर व आसपास प्रशंशा की जा रही है।
