

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय :- पुलिस कप्तान कोरबा द्वारा नवीन स्थानांतरण सूची जारी की गयीं जिसके बाद कोतवाली का प्रभार विवेक शर्मा ने गुरुवार दोपहर को ग्रहण कर लिया। विवेक शर्मा इसके पूर्व भी बतौर कोतवाली,दर्री,कटघोरा, बालको, कुसमुंडा ,डी.एस.बी विशेष शाखा प्रभारी के रूप में पदस्थ रहे है। तेज तर्रार निरीक्षक विवेक शर्मा के कोतवाली प्रभारी का पदभार संभालने से फ्रेंडली पुलिसिंग का माहौल देखा जा सकता है।वही गुंडा निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसे जाने की बात भी सामने आ रही है।शिक्षा,समाजिक ,सांस्कृतिक व खेलकूद से जुड़ कर निरीक्षक विवेक शर्मा द्वारा लगातार युवाओं को प्रेरित किया जाता रहा है।
