कोरबा लोकसभा पूर्व सांसद स्वर्गी डॉ बंसीलाल महतो जी की पुण्य तिथि पर भाजपा मंडल द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में किया गया फल वितरण…


कोरबा (सेंटर छत्तीसगढ़):- भारतीय जनता पार्टी मण्डल कटघोरा के द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में लोकप्रिय नेता व कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ बंशीलाल महतो के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कोविड 19 को देखते हुए बड़े ही सादगी के सांथ मनाया गया वहां भर्ती सभी मरीजों को फल व बिस्किट का वितरण किया गया साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओ ने भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम जाना ,, डॉ बंशीलाल महतो अमर रहे का नारा लगाया गया इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कटघोरा धन्नू दुबे महामन्त्री राजेन्द्र टण्डन,अभिषेक गर्ग,कोषाध्यक्ष अजय धनोंदिया,बजरंग पटेल उपाध्यक्ष नगर पालिका कटघोरा,रिंकू विश्वकर्मा, छतराम विश्वकर्मा, मनोज सोनी,रवि गर्ग, सहित सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे । उक्ताशय की जानकारी भाजपा मंडल कटघोरा के मीडिया प्रभारी नवीन गोयल ने दी ।