कोरबा : राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस (इंटक ) छ्त्तीसगढ़ के कोरबा जिला उपाध्यक्ष बने उद्भव चंद्रा.. कार्यकर्ताओं में हर्ष.

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़): राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक ) छ्त्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री रजनीश सेठ एवं कोरबा जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव की अनुशंषा पर जिला उपाध्यक्ष कोरबा के पद पर उद्भव चंद्रा को नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा से पालन करने एवं संगठन में रूपरेखा को आगे बढ़ाते हुए अनुपालन करते हुए देश में अपने संगठन की रूपरेखा को आगे बढ़ाने के लिए यह पद उन्हें दिया गया हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि अपने संगठन के प्रति जागरूक से जिम्मेदारी लेकर आगे मजबूती से सब के सहयोग के साथ कार्य करेंगे। इनको इनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए बधाई देते हैं।