

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : नई उमंग एवं पूरी ऊर्जा के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे है। मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूॅ। उक्त उद्गार भाजयुमों मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के प्रथम पोंडी उपरोड़ा व कटघोरा तथा कोरबा आगमन के दौरान आयोजित युवा मोर्चा के स्वागत समारोह में कही। अमित साहू ने कहा कि आगामी 2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव में मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए मुस्तैद रहना होगा। इसके लिए मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की अपनी भूमिका एवं कार्यप्रणाली पर कसावट लाना होगा। श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है और उसके आप कार्यकर्ता है। आम जनमानस पर अगर किसी राजनीति संगठन पर विश्वास है तो भारतीय जनता पार्टी पर एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता जानती है कि देश एवं प्रदेश का अगर कोई विकास कर सकता है तो वह भाजपा है। भाजयुमों मण्डल प्रभारी किशन केशरवानी के नेतृत्व में आज पोंडी उपरोड़ा में यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि कांग्रेस सालो साल देश में सत्ता में रहते हुए सत्ता सुख भोगा एक समय था जब कांग्रेस का बोल बाला था आज धीरे-धीरे देश से कांग्रेस खत्म हो रही हैं। आने वाले दिनों में कोई कांग्रेस का नाम लेने वाला नही मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस की असलियत को देश की जनता समझ चुकी है। हम सब तैयार रहे 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कारगुजारियों को जन-जन तक पहुॅचाना है प्रदेश की जनता मन बना चुकी है कि इस धोखोबाज सरकार को उखाड फेकने के लिए।
इसी कड़ी में भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनेक मोर्चा प्रकोष्ठ कार्य कर रहे है जिसमें युवा मोर्चा संगठन कार्य कर रहा है। युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता की यह प्रथम पाठशाला है। इसे अगर पास कर लेते है तो आगे भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौपी जाती है। श्री राजपाल ने कहा कि जब मै राजनीतिक शुरूवात की तो मैं स्वयं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया उसके बाद पलटकर नही देखा सत्ता संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। श्री राजपाल ने कहा कि आज सैकड़ों मोर्चा कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभाते आ रहे है। कल इन्ही में से अनेक कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन इसके लिए मोर्चा संगठन के कार्य को मजबूती प्रदान करते हुए बूथ स्तर पर मोर्चा में नए युवाओं को जोड़ना है बूथ को मजबूत करना है। श्री चिंटू राजपाल ने कहा कि कोरबा जिले का युवा मोर्चा संगठन शानदान काम कर रहा है। मैं बधाई देता हूॅ साथ ही 2023 में युवा मोर्चा के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है।
कोरबा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने कहा कि राजनीति में लोहा मानने वाली बात वही करता है जिसका संगठन, कार्यकर्ता पूरी सिद्दत के साथ काम करता है। उसी तरह युवा मोर्चा में वह ताकत है वह माद्दा है जो राजनीतिक वातावरण को बदल सकता है। मोर्चा का मंडल अध्यक्ष ही को ले, अगर मंडल अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं को एक आव्हान करता है तो किसी भी कार्य या अन्य संगठनात्मक कार्य हेतु तो तत्काल कार्यकर्ता उचित स्थान पर एकत्र हो जाये, ऐसे कार्य करते हुए अपने संगठन को मजबूत बनाना है। प्रदेश भाजपा का हर मोर्चा प्रकोष्ठ पूरी इमानदारी के साथ काम कर रहा है मैं बधाई देता हूॅ और साथ ही एक आव्हान करता हूॅ कि अब समय कम है 2023 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है इसके पहले प्रदेश की भूपेश सरकार के काले कारनामें युवा मोर्चा को जन-जन तक पहुॅचाना है।
भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के स्वागत में पोंडी उपरोड़ा में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो चिंटू राजपाल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग जी, जिलाध्यक्ष पंकज सोनी जी, महामंत्री अनूप यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण मरकाम, वीरेंद्र मरकाम, श्याम लाल मरावी, भाजयुमो मंडल प्रभारी किशन केशरवानी, मंडल अध्यक्ष मनोज डिक्सेना,महामंत्री शिवशंकर उईके,राजेश्वर सिंह, दीपक अग्रवाल एवं सैकड़ो की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
