

कोरबा/कटघोरा 31 दिसंबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ पलक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी इकबाल सिंह ग्रेवाल व सुश्री प्रियंका सरासर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के अनुमोदन पश्चात समस्त प्रदेश पदाधिकारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसमें कोरबा जिले के युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत कवर को संगठन द्वारा बिलासपुर शहर प्रभारी बनाकर उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई हैं।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कांत कंवर को संगठन द्वारा बिलासपुर शहर के प्रभारी बनाये जाने पर युवा कांग्रेस कोरबा के युंका पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और सभी ने लक्ष्मी कांत कंवर को बधाई एवं शुभाकमनाए दी है।
