

कोरबा/कटघोरा 19 जनवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा व कटघोरा विधानसभा में सम्पन्न हुआ। कटघोरा विधानसभा के ग्राम नोनबिर्रा एवं ग्राम रंजना में युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया। तो वहीं कटघोरा रेस्ट हाउस में सामाजिक संगठन एवं पार्टी संगठन के प्रमुखों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की।
कटघोरा रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुलाकात किये। साथ ही युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्मृति चिन्ह भेंट किये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युंका की जिले सक्रियता को लेकर काफी सराहना की। और युंका जिलाध्यक्ष विकास सिंह को विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के जीत में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता के लिया निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कंवर, रमेश अहीर, कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, जिला महामंत्री शाहे आलम, जिला उपाध्यक्ष भरत मिश्रा, जिला महासचिव बालेन्द्र सिंह, जिला महासचिव ऋषिकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, रमेश अहीर, पाली तानाखार विधानसभा उपाध्यक्ष उद्भव चन्द्रा, शुभांक वर्मा, शुभम शुक्ला, विनय राठौर, इशाक खान तथा बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस व कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
