कोरबा : “मोर गौठान-मोर अभिमान” के तहत युवा कांग्रेस के नेता ग्रामीणों के साथ मिलकर किया महोरा गौठान में श्रम दान.

कोरबा/पाली तानाखार 3 जुन 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ में गोठान और गौशाला को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एक दरफ बीजेपी गोठानों में जाकर इस योजना की पोल खोलने में लगी है तो, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जवाबी हमला करने में लगी हुई है। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर तथा युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह के मार्ग दर्शन पर पाली तानाखार विधानसभा उपाध्यक्ष उद्भव चंद्रा के नेतृत्व में आज पोंडी उपरोडा ब्लॉक के महोरा ( भाँवर ) स्थित आदर्श गौठान में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राजेन्द्र, बृजेश, राकेश, जय कुमार, पंकज, सुरेश, दिलसाय, ग्रामीणों के साथ मिल का श्रम दान दिया। जिसमे ग्राम पंचायत समिति के सदस्य, सरपंच अनिता एवं गौठान समिति विजय कुमार एवम ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।

इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गोवंश को चारा एवं गुड़ खिलाया। गौठान में श्रमदान करते हुए गौठान समिति के सदस्यों का सम्मान किया। गौठान में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह की माता बहनों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान गौठान में परंपरागत खेल का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों की जमकर सराहना करते हुए गौठान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पाली तानाखार विधानसभा उपाध्यक्ष उद्भव चंद्रा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गौ माता की सेवा और महात्मा गांधी ग्राम स्वराज को संजोने हमर गौठान का शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी चुनावी रणनीति के तहत प्रदेश में हुए विकास कार्यों को नकारने और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हुए गौठान को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गौठान का निर्माण कराया गया है। जिससे गांव गांव के लोगों में खुशी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी के पास छत्तीसगढ़ में कोई मुद्दा नहीं रह गया। इसलिए वह इस प्रकार के मुद्दा ला कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।