कोरबा : भीषण गर्मी से राहत पाने लोग झोरा घाट का ले रहे सहारा.. हसदेव नदी किनारे उमड़ रही हज़ारों की संख्या में लोगों की भीड़..देखिये विडियो…

कोरबा/कटघोरा 21 मई 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) अकित सिंह : मई माह में चिलचिलाती भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। तो वहीं कुछ लोग इस भीषण गर्मी से राहत पाने पिकनिक मनाने भारत के पूर्वी क्षेत्रों में जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपने आसपास की जगहों पर जाकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। कोरबा जिला घने जंगलों से परिपूर्ण होने के साथ साथ यहां की जीवनदायिनी नदी हसदेव नदी का लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है।

देखिये विडियो..

कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा नगर व छुरी नगर पंचायत के नजदीक झोरा घाट पिकनिक स्पॉट स्थित है जहां हसदेव नदी बहती है। और यह क्षेत्र घने जंगलों व ऊंची ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। बतादें की इस समय जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। और आसपास के लोग इस समय प्रत्येक शनिवार व रविवार को झोरा घाट पहुंच रहे हैं और हसदेव नदी के किनारे गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। आज रविवार के दिन झोरा घाट में हज़ारों की संख्या में लोगों की भीड़ रही। जहां महिलाएं, बच्चे, युवा तथा बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हसदेव नदी में गर्मी से राहत पाने डीजे की धुन पर थिरकते नज़र आ रहे थे।

झोरा घाट में पूर्व SDM कटघोरा के द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन के सहयोग से लोगों की सुविधा को देखते हुए शौचालय तथा पीने के पानी की व्यवस्था की थी। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस भीषण गर्मी में आसपास से भारी संख्या में लोग झोरा घाट पहुंच रहे हैं। और हसदेव नदी में गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहें हैं।