

कोरबा/कटघोरा 2 जनवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल द्वारा आज कटघोरा विधांनसभा के यशस्वी विधायक प्रेमचंद पटेल के जन्मदिवस पर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल, बिस्किट का वितरण किया। इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल के साथ भाजयुमों कार्यकर्ता व भाजपा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वितरण पश्चात सभी ने स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

फल वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कटघोरा मण्डल अध्यक्ष समजीत सिंह, अभिषेक गर्ग, ललिता डिक्सेना, अनुराग दुहलानी, संजय शर्मा, जय गर्ग, उमाकांत डिक्सेना, रुपेश डिक्सेना, जिगवांशु जायसवाल, मेहुल जायसवाल, सत्यम जायसवाल, मनदीप जायसवाल, अर्चना अग्रवाल,आदित्य साहू, तथा कटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, उपस्थित रहे।
