कोरबा भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा.. विवेक मारकंडे को मिला जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी..

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़):-भाजपा युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने आज देर शाम भाजपा युवा मोर्चा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें पूर्व में महामंत्री रहे नरेंद्र देंवागन व दीपका के पुर्व न.प. उपाध्यक्ष अनुप यादव को महामंत्री बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.साथ ही पोड़ी उपरोड़ा के रहे विवेक मारकंडे को जिले का उपाध्यक्ष बनाया गया है. घोषित कार्यकारिणी में 32 जिला पदाधिकारी 33 कार्यसमिति सदस्य एवं 32 विशेष आमंत्रित 24 स्थाई आमंत्रित सदस्य सदस्य बनाए गए हैं.

युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के साथ 15 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी साथ में की गई है. जिसमें तेजतर्रार और सक्रिय युवा को स्थान दिया गया है.