कोरबा : “भूपेश है तो भरोसा है” युवा कांग्रेस ने हितग्राही कार्ड भरकर कैंपेन का किया शुभारंभ.. घर घर तक पहुंचा रहे शासन की योजनाओं की जानकारी.

कोरबा/कटघोरा 6 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा कटघोरा विधानसभा में “भूपेश है तो भरोसा है” अभियान के कैम्पन का शुभारंभ किया। युवा कांग्रेस द्वारा घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस अभियान के बारे में युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान के तहत विधानसभा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी गांव तक पहुंचकर शासन की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे और किसी योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है तो हितग्राही कार्ड अभियान के माध्यम से लोगों की बात शासन तक पहुचाने का काम करेंगे।

इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव मे घूमकर लोगों के घरों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में पॉम्पलेट बांटा जा रहा है। साथ ही हितग्राही पंजीकरण फॉॅर्म पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जनता को जानकारी दी जा रही है। अगर लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है,उसे भी दूर करने उनकी जानकारी शासन को दी जा रही है। इसके लिए युवा कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन कॉल नंबर भी जारी किया है। नंबर 90900-29090, इस पर मिस कॉल कर छत्तीसगढ़ की जनता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों तक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाएंगे।

अभियान के शुभारंभ के दौरान युवा कांग्रेस के कोरबा लोकसभा प्रभारी अमित नारंग, कोरबा ग्रामीण जिलाअध्यक्ष विकास सिंह, प्रदेश सचिव आकाश शर्मा, शहर उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी, सौरभ शर्मा विधायक प्रतिनिधि, राहुल शर्मा कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष, लक्ष्मी कांत प्रदेश सचिव, अंकित पाल पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष, उद्भभ चंद्रा पाली तानाखार विधानसभा उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।