

कोरबा 8 दिसम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) अकित सिंह : कोरबा कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 6/12/2023 से 8/12/2023 को खनिज व राजस्व विभाग द्वारा खनिज के अवैध निकासी पर संयुक्त कारवाही करते हुए खनिज रेत के अवैध परिवहन में 03 ट्रेक्टर व गिट्टी के अवैध परिवहन में 01 हाईवा जप्त कर थाना उरगा, बालको नगर, दर्री के अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज व राजस्व विभाग की इस कार्यवाही से खनिज माफियाओं में हड़कम्प मच गया।
