

कोरबा/कटघोरा 27 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विधानसभा चुनाव 2023 के कुछ ही दिन बचे हैं और पार्टियों में बैठकों का दौर जोर शोर से शुरू हो गया है।ऐसे में भाजपा ने चुनाव की तैयारी आरंभ करते हुए 21 विधानसभा से उम्मीदवार को घोषित करते हुए एक तरह से बिगुल को फुंका हैं। आज इसी तारतम्य में कटघोरा विधानसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा पर्यवेक्षक ओपी चौधरी पहुंचे। इस दौरान कटघोरा विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्ष, भाजयुमों के मण्डल अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में बीजेपी व ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कार्यकर्ताओं का मन टटोलने अलग-अलग बातचीत भी की।
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा पर्यवेक्षक ओपी चौधरी ने कहा कि कटघोरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये एक-एक बूथ को सशक्त बनाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में भाजपा को विजयी बनाने की शपथ लेकर कार्य करें। क्षेत्र के हर परिवार से जीवंत संपर्क बनाने कार्यकर्ता अभी से ज़मीनी स्तर पर कार्य आरंभ करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पर्यवेक्षक रूप भेजा है। चुनावी दृष्टि से प्रत्याशियों की दृष्टि से और कार्यकर्ताओं के मन की बात को समझने के लिए भेजा है। और उन बातों को समझकर प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। और फिर पार्टी निर्णय करेगी और पार्टी का जो निर्णय होगा। भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से प्रत्याशी का चयन होता है। पार्टी द्वारा या आला कमान द्वारा जो प्रत्याशी चयन होता है हम सभी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषित प्रत्याशी के साथ सभी कार्यकर्ता मिलकर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मैदान से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहेंगे।
बतादें की 2018 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 15 सीट पर ही जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 68 विधानसभा सीटें जीतकर सरकार बनाई। अब बीजेपी के कई मुद्दों को लेकर तैयारी में जुटी है और जिन सीटों पर हार मिली। उसके कारणों का पता लगाकर आगे की रणनीति बना रही है।
कटघोरा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, कटघोरा मण्डल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे,
